Welcome to Bhartiya Maulik Adhikar Association
जय हिन्द
''मिशन पर्यावरण संरक्षण'
जय भारत
Bhartiya Maulik Adhikar Association
National Fundamental Rights Organization
कार्य क्षेत्र - सम्पूर्ण भारत (INDIA)

Our Mission

​​*''भारतीय मौलिक अधिकार एसोसिएशन'' का मुख्य उद्देश्य मीटिंगों और प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से नागरिको तथा पदाधिकारियों को मानव  मौलिक संवैधानिक अधिकारों के लिए प्रशिक्षित  करना तथा जानकारी देना !

*मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 के अनुसार घोषित मानव अधिकारों की विश्व घोषणा के अनुरूप मानव अधिकारों की सुरक्षा के लिए प्रदेश, जिला, नगर एवं ग्राम स्तर पर मानव अधिकारसंरक्षण हेतु जन जागरण केंद्र खोलेगे I

*संस्था द्वारा  जन जागरण हेतु “ पत्रिका”  तथा मानव अधिकार सम्बंधित समाचार पत्र एवं धार्मिक रूप से जन जागरण हेतु “पत्रिका” का प्रकाशन, मानव अधिकार वादी, धार्मिक विचारको व विभिन्न लेखको को तथा उनके द्वारा किये गए मानवअधिकार कार्यो व लेखन के लिए पुरुष्कृत किया जायेगा I

*पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मानव अधिकार संरक्षण के लिए सम्बंधित नियमो की जानकारी हेतु तैयार करने के लिए विशेष अध्यापन कार्य कराये जायेंगे I

* ''भारतीय मौलिक अधिकार एसोसिएशन''  अध्यात्म/धर्म को मानव अधिकार संरक्षण से जोड़ कर चलेगा क्योकि की एक आंतरिक रूप से धार्मिक मनुष्य ही जनहित, राष्ट्रहित में कार्य पूरे मन से कर सकता है I

*मानव मात्र को सुरक्षा मौलिक एवं संरक्षण के अधिकारों की जानकारी देना I

*महिलाओं के शोषण एवं शारीरिक शोषण को रोकना I

*सामाजिक कल्याण हेतु आर्थिक शोषण को रोकना, तथा नागरिको को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना I

*स्वरोजगार हेतु ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रो में आधुनिक प्रबंध की जानकारी देना  I

*वृद्ध एवं बाल व महिला कल्याण योजनाओ में सक्रिय भूमिका निभाना तथा इनके लिए विभिन्न योजनाये चलाना I

  • वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण, वन्य जीव संरक्षण, जल संरक्षण आदि I

 

*समाज के गरीब एवं कमजोर वर्गों के लिए कानूनी सहायता तथा सलाह प्रदान करना और विधिक सहायता  शिवरों का  आयोजन करना तथा सुचना के  अधिकार (RTI) का उपयोग एसोसियेशन के माध्यम से करते हुए  उपभोक्ताओ को उनके हितों  एवं  अधिकारों   की जानकारी देना I

* देश/राज्य की सांस्कृतिक एवं धरोहर / विरासत के प्रति चेतना जागृत करना I